फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होमगार्ड के भाई की हत्या करने वाले का सुराग नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सुंदरपुर में मंगलवार रात को गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। मृतक के परिजनों से शक के आधार पर संदिग्धों के नाम मांगे गए हैं।
सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि मृतक को तीन गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात को सुंदरपुर की तरफ से मेन रोड की तरफ डीजे बजता आ रहा था। रात करीब नौ बजे डीजे की धुन के बीच एक के बाद एक तीन-चार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद भगत सिंह ढाबे के नजदीक सुंदरपुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपू (22) का शव पड़ा मिला। प्रदीप का बड़ा भाई मंजीत हरियाणा पुलिस में होमगार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें