फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने के बाद हिस्से में आई रकम जुए में हारा मेवात गैंग का सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम, दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------
सेक्टर 2, 3 की मार्केट से रुपयों से भरा एटीएम चोरी करने का मामला
हिस्से में आई रकम जुए में हारा मेवात गैंग का सदस्य
वारदात में शामिल एक आरोपी सलमान को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई सीआईए 1
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए 1 ने सेक्टर 2, 3 की मार्केट से लाखों रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में एक आरोपी सलमान को पुलिस ने भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके हिस्से में आई रकम वह जुए में हार गया था। पुलिस ने नूंह के गांव कलयाकी निवासी आरोपी सलमान को कोर्ट में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
बता दें कि 30 जनवरी की रात को चोर सेक्टर 2, 3 की मार्केट स्थित जाट भवन के पास से एसबीआई बैंक की एटीएम उखाड़कर कर ले गये थे। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया था। वारदात के समय एटीएम में 27,79,200 रुपये थे। इसके बाद मामले की जांच सीआईए 1 को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि जिला अलवर (राजस्थान) में अपहरण व डकैती के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी सलमान एटीएम चोरी की वारदात में शामिल रहा है। आरोपी हाल में थाना पटौदी में दर्ज एक चोरी के मामले में भौंडसी जेल में बंद था। फिर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। रिमांड अवधि में आरोपी सलमान से चोरी की गई एटीएम, रुपये, वारदात में प्रयोग गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया जाएगा। इसके अलावा उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सलमान ने खुलासा कि उसके हिस्से में ढाई लाख रुपये आये थे। रकम दोगुनी करने के चक्कर में सलमान सारे पैसे जुए में हार गया था।
विज्ञापन


मेवात गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी सलमान ने खुलासा किया कि उनका आठ से दस लोगों का गैंग है। इसको मेवात गैंग के नाम से जाना जाता है। गैंग के सदस्य विभिन्न प्रदेशों में चोरी, लूट, डकैती की वारदात करते है। चोरी की गई रकम और सामान को बेचकर आपस में बांट लेते हैं। सेक्टर से चोरी की एटीएम की वारदात में गैंग के सात लोग शामिल थे। इनमें सलमान सहित रफीक, अमित, जूल्लू, तन्ना, बल्लू व चेहनी शामिल हैं। गैंग के अधिकतर सदस्य नूंह के रहने वाले हैं। सलमान ने बताया कि उन्होंने वारदात में स्कार्पियो गाड़ी का प्रयोग किया था। आरोपियों ने इस गाड़ी को पूरी तरह से मॉडिफाई कर रखा है। आरोपी ने बताया कि उन्होंने गाड़ी में लोहे की बेल लगा रखी है। इसी बेल से एटीएम को टोचन करके उखाड़ा गया था। फिर गाड़ी की सीट फोल्ड करके एटीएम लेकर फरार हो गये थे। बाद में आरोपियों ने एटीएम को तोड़कर उसमें से रुपये निकाले और आपस में बांट लिए।
विज्ञापन


एटीएम चोरी की छह वारदात में शामिल रहा सलमान
पूछताछ में सामने आया कि सलमान चोरी, लूट, डकैती सहित अन्य 13 वारदातों में शामिल रहा हैं। इनमें अभी तक 7 वारदात में गिरफ्तार हो चुका है। अन्य में फरार था। सलमान एटीएम चोरी की छह वारदात में शामिल रहा है। आरोपी सलमान ने झज्जर, बहादुरगढ़, पटौदी (गुरुग्राम), राजस्थान, नागपुर सहित अन्य जगहों पर वारदात की। कुछ दिन पहले मेवात गैंग के सदस्यों ने नागपुर में एक एटीएम को चोरी करने का प्रयास किया था। जहां पर आरोपी एटीएम मशीन को उखाड़कर गाड़ी मे डाल रहे थे। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। गैंग के सदस्य एटीएम छोड़कर फरार हो गए। नागपुर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। सेक्टर से एटीएम चोरी करने के मामले में मकशुदाबाद कॉलोनी नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी अमित भी शामिल रहा है। जिसे हाल ही में गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जिसे नागपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है। वह फिलहाल नागपुर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें