फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर 70 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर लगाने के नाम पर 70 हजार की ठगी
विज्ञापन

पुलिस भी ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में हो रही नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
टावर लगाने के नाम पर ठगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। माजरा गांव निवासी किसान से टावर लगाने के नाम पर 70 हजार की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
माजरा गांव निवासी मनोज ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दस दिन पूर्व उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह एक एक कंपनी से बोल रहा है। यदि वह उनके एकाउंट में एक लाख रुपये जमा कराएगा तो उसके यहां पर कंपनी का टावर लगा दिया जाएगा। यहीं नहीं प्रतिमाह चालीस हजार रुपये भी दिए जाएंगे। बताया कि उसने अलग अलग तारीख में 70 हजार रुपये बताए गए एकाउंट में जमा करा दिए। आरोप है कि अब टावर नहीं लगाया जा रहा है। ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आए दिन प्रकाश में आ रहे मामले
माजरा के मनोज से टावर लगाने के नाम पर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी रोहतक के अलावा सांघी, अस्थल बोहर के ग्रामीणों से टावर लगाने के नाम पर ठगी की जा चुकी है। पीड़ित मामला दर्ज कराते हैं मगर पुलिस ठगी करने वालों का खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम रहती है।

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें