परिवार शादी में गया, चोरों ने खंगाला मकान
- सवा लाख रुपये और आभूषण चोरी कर ले गये चोर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
राजीवनगर के एक परिवार को शादी में जाना भारी पड़ गया। इस बीच चोरों ने घर से सवा लाख रुपये की नकदी सहित आभूषण चोरी कर लिये। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह दस नवंबर को अपने परिवार के साथ पानीपत में एक शादी समारोह मेें गये थे। जब वह अगले दिन घर आये तो ऊपर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जितेंद्र का कहना है कि चोर उनके घर से एक सोने की चेन, लोकेट, अंगूठी, पाजेब, तीन जोड़ी बालियां और सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गये। बाद में पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।