फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर विधायक की गाड़ी रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने रुकवाई विधायक की गाड़ी, हंगामा
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
पानीपत। एक जागरण में शामिल होने जा रहीं शहर विधायक की गाड़ी को शनिवार देर रात दस बजे सनौली रोड पर भीम गोडा चौक पर रोक लिया। इसके बाद दबंगों ने जमकर हंगामा किया। विधायक की सूचना पर चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। विधायक ने इस मामले में पुलिस पर ढील बरतने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को धारीवाल चौक पर एक जागरण था। शहर विधायक रोहिता रेवड़ी को जागरण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। वह रात को करीब दस बजे अपने पीए और ड्राइवर के साथ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थीं। गाड़ी जैसे ही सनौली रोड पर भीम गोडा चौक पर पहुंची बाइकों पर पांच युवक आ धमके। उन्होंने अपनी बाइक विधायक की गाड़ी के आगे अड़ा दी। गनमैन ने उतरकर देखा तो आरोपी बाइक पर चल पड़े। गाड़ी आगे बढ़ी तो आरोपियों ने फिर अपनी बाइकें विधायक की गाड़ी के आगे अड़ाकर रोक लिया। इस पर विधायक का पीए सरबजीत गाड़ी से उतरकर नजदीक की पीसीआर पर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो एक आरोपी पकड़ लिया गया, जबकि बाकी भाग निकले। मामला थाना चांदनी बाग का होने से संबंधित थाने को जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें