फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते तीन बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
सदर थाना पुलिस ने देर रात साढ़े बारह बजे लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को अवैध हथियार और खिलौना पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। सभी बदमाश मकड़ौली मोड़ के पास लूट की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि मकड़ौली खुर्द मोड़ स्थित शिक्षा भारती स्कूल के पास बोहर की तरफ जाने वाली सड़क के साथ झाड़ियों के पास कुछ हथियारबंद बदमाश राहगीरों को लूटने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची जब पुलिस शिक्षा भारती स्कूल के पास पहुंची तो सड़क पर दो बाइक खड़ी दिखाई दीं। बाइक के पास ही पांच युवक खड़े थे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके तीन आरोपियों को मौके ही दबोच लिया जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एक आरोपी के पहचान सोमबीर उर्फ सोनू निवासी रिवाड़ी खेड़ा जिला झज्जर के रूप में हुई। उसके हाथ में अवैध हथियार था। दूसरे आरोपी की पहचान अक्षय निवासी दबुलधन माजरा हाल वार्ड नंबर एक नजदीक रेलवे स्टेशन कलानौर और तीसरे आरोपी की पहचान सचिन निवासी रिवाड़ी खेड़ा जिला झज्जर के रूप में हुई। फरार आरोपियों में से एक की पहचान सोमबीर निवासी रिवाड़ी खेड़ा जबकि दूसरे की कुलदीप निवासी वार्ड नंबर एक नजदीक रेलवे स्टेशन कलानौर के रूप में हुई। गिरफ्तार किए आरोपी सोमबीर उर्फ सोनू से देशी पिस्तौल और आरोपी अक्षय से एक खिलौना पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी सचिन के कब्जे से एक डंडा बरामद हुआ। आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट भी नहीं थीं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके अपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें