बाद में सीसीटीवी फुटेज भी दी जाएगी----
चिड़ी गांव के पेट्रोल पंप से तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटे, सीसीटीवी में कैद
सोमवार रात 10:45 बजे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज, पुलिस भी जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लाखनमाजरा के चिड़ी रोड पर सोमवार की देर रात दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। कमरे का गेट तोड़ दिया और कर्मचारी से हथियारों के बर पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारी के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है।
घटना रात करीब 10:45 बजे की है। लाखनमाजरा पुलिस से शिकायत करते हुए चिड़ी गांव निवासी अमित ने बताया कि वह हथवालिया फिलिंग स्टेशन चिड़ी पर सेल्समैन है। रोज की तरह रात दस बजे पेट्रोल पंप बंद किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन युवक, जिन्होंने चेहरे पर नकाब बांद रखा है, ईंटों और डंडों से कमरे का कांच का दरवाजा तोड़ते हैं। दो कमरे में दाखिल होते हैं और तीसरा बदमाश बाहर पहरा देता है। दोनों बदमाश लाठी दिखाकर और गाली-गलौज करते हुए गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर खेतों की तरफ भाग जाते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करते हैं। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन अमित ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया मगर बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी में कैद फोटो के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी जिले के विभिन्न स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।