कथित कांग्रेस नेता से संबंधित फाइल
हत्या का केस कमजोर करने को लिए थे दो लाख
रोहतक। वेश्यावृत्ति के मामले में फंसे होटल मालिक कांग्रेस नेता के कथित भतीजे ने हत्या के मामले में केस को कमजोर करने के नाम पर दो लाख रुपये वसूले थे। जबकि आठ लाख रुपये में डीलिंग तय की गई थी। सीआईए की शिकायत पर यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डी पार्क के सामने बीती 31 दिसंबर 2018 को होटल के सामने कार से टक्कर मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले जतिन अनेजा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि डी पार्क स्थित जिस होटल के सामने घटना हुई, उसके मालिक जतिन बत्रा ने मामला हल्का कराने को जतिन अनेजा से आठ लाख रुपये की मांग की थी। दो लाख में डीलिंग तय हो गई थी। पुलिस के नाम पर उक्त रुपये लिए गए थे। पुलिस ने जतिन बत्रा और सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।