फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए एलएलबी में गरिमा ने हासिल किया प्रथम स्थान

Tue, 12 Mar 2019 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गरिमा ने कहा कि इस रिजल्ट से वह बहुत खुश है लेकिन अच्छा करने की कोई सीमा नहीं होती तो वह आगे और बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयास करेगी।
विज्ञापन
गरिमा शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं यूनिवर्सिटी उत्तराखंड द्वारा बुधवार को बीबीए एलएलबी के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें रुद्रपुर स्थित लॉ कॉलेज में हरियाणा के समालखा निवासी गरिमा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए अध्यापक गौरव शर्मा ने बताया कि उनकी शिष्य गरिमा रुद्रपुर से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई करती है। जहां पर बुधवार को उनके सातवेें सेमेस्टर का रिजल्ट आया है।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। गरिमा पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेती रहती है। उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी जीती हुई है और कई कार्यक्रमों में स्टेज भी संभाल चुकी है। वह बचपन से ही उनके पास पढ़ती थी।

रिजल्ट में गरिमा व इशिता को संयुक्त रुप से 328-328 अंक प्राप्त हुए व दोनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर 317 अंकों के साथ हरिता व तीसरे स्थान पर 313 अंकों के साथ नेहा रही। कॉलेज ने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी व आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गरिमा ने कहा कि इस रिजल्ट से वह बहुत खुश है लेकिन अच्छा करने की कोई सीमा नहीं होती तो वह आगे और बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें