फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानी की मौत पर शोक जताने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

- पति और भाई घायल, ट्रक ने मारी थी बाइक को टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
सोनीपत-झज्जर स्टेट हाईवे पर एक ट्रक ने भैसरू कला के पास बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे सोनीपत हनुमान कॉलोनी निवासी मुकेश उसकी 23 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ नीतू और साला सुरेश एक बाइक से सांपला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जब वह भैसरू कला के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर जा गिरी और अनीता के ऊपर से ट्रक का टायर निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुरेश ने बताया कि बेरी उसकी नानी का निधन हो रहा था, वह वहां पर शोक प्रकट करने जा रहे थे। जैसे ही उसका जीजा मुकेश और मेरी बहन अनीता भैसरू कला के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


फोटो- 6भैसरू कला के पास ट्रक ने किया हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें