फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्रौदा सरपंच मर्ड का हुआ खुलासा, आरोपी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ौदा सरपंच मर्डर का आरोपी पिस्तौल सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

झज्जर। सीआईए टीम के द्वारा गश्त के दौरान एक आरोपी को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चरखी दादरी जिले के गांव हड़ौदा के सरपंच का मर्डर करने की बात कबूली है। सीआईए इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि एएसआई बलजीत सिंह तथा वीरेंद्र सिंह की झज्जर-बादली बाईपास पर गश्त के दौरान तैनात थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। शक की बिनाह पर पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान हरिओम उर्फ तब्बू निवासी गांव रानीला जिला चरखी दादरी के तौर पर की गई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी हरिओम ने खुलासा करते हुए बताया कि अप्रैल 2018 में वह अपने साथियों के साथ गांव हड़ौदा जिला चरखी दादरी के पास स्कॉर्पियो गाड़ी हथियारों के बल पर छीनने की वारदात में शामिल था। गाड़ी छीन कर जैसे ही वे भागने लगे तो गांव हड़ौदी में लोगों ने उन्हें घेर लिया। वहां गोली चलने पर गांव के सरपंच की मौत हो गई थी और वह गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। पकड़े गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें