फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में चलेगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक के साथ मारपीट के मामले में तीन पर चलेगा मुकदमा
विज्ञापन

कोर्ट ने दिया आदेश, वर्ष 2016 में रोहतक के सरकारी अध्यापक के साथ की गई थी मारपीट
- 16 जून को मामले के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वर्ष 2016 में सैनी हाईस्कूल के अध्यापक के साथ मारपीट करने के मामले में तीन पर मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिए। साथ ही आरोपी पक्ष को 16 जून को मामले के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सैनी हाईस्कूल रोहतक में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। 16जून 2016 को वह सुबह के समय घर से स्कूल के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह जय रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो एक युवक ने उन्हें रुकवा लिया तथा मारपीट करने लगा। कहा कि दूसरों की मदद करना सिखाऊंगा। इसी बीच युवक के दो अन्य साथी भी आ पहुंचे। दोनों युवकों ने भी उनके साथ मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर धमकी दी गई। मामले की शिकायत थाने से लेकर एसपी तक से की गई। मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहंी किया। जिस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते है। आदेश दिए कि आरोपी रोहित संगला, मोहित, व रोहतक के कंपाउंडर पर मारपीट, साजिश रचने समेत कई धाराओं में केस चलेगा। आरोपी पक्ष को आगामी जून को दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत होने को कहा है। पीड़ित ने दावा किया है कि आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें