फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के बाहर दिन में ही छात्र की हत्या की थी प्लानिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में कॉलेज के बाहर हत्या की थी साजिश
विज्ञापन

वीरेंद्र की रेकी कर रहे था विक्की और उसके साथी, छात्र के साथियों ने पुलिस को दी अहम जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कुख्यात विक्की उर्फ बॉक्सर व उसके साथियों को छात्र वीरेंद्र की हत्या दिन में ही कॉलेज के बाहर ही करनी थी। दिनभर विक्की साथियों के साथ कॉलेज की रेकी कर रहा था। मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। यहीं कारण रहा कि इसके बाद रात में ही शीला बाईपास पर उसकी हत्या की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र के साथियों ने पुलिस को बताया है कि दोपहर के समय कार में सवार होकर विक्की व उसके साथी क ॉलेज के बाहर ही घूम रहे थे। माना जा रहा है कि कॉलेज के बाहर ही वीरेंद्र की हत्या की प्लानिंग की थी। मगर यहां पर पुलिस के गश्त करने के कारण आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे। विक्की पर हत्या, जानलेवा हमले के दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीत बिदरो से चली आ रही विक्की की रंजिश
पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से विक्की व एक लाख के इनामी संजीत बिदरो के बीच रंजिश चली आ रही है। वष्र 2016 में विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर जींदराण गांव में संजीत की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। मगर उस कार में संजीत नहीं था। उसमें सवार एक अन्य युवक घायल हो गया था। विक्की से अन्य लोग भी खौफ खाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें