फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनकाउंटर -फाइल नंबर-दो

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एनकाउंटर पर उठाए गंभीर सवाल, बोले-की गई संजीत की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली की स्पेशल सैल भले ही संजीत बिदरो को एनकाउंटर में मारने का दावा कर रही हो, लेकिन परिजनों और उसके गांव के लोगों ने दिल्ली की स्पेशल सेल पर संजीत की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण सोहनवीर, मनोज आदि ने कहा कि बिदरो ने कभी भी गांव में किसी को परेशान नहीं किया। कहा कि दिल्ली पुलिस चारों को जिंदा पकड़ सकती थी। मगर पुलिस ने जान बूझकर ऐसा नहीं किया। कार पर लगी गोली से ही पता चल रहा था कि सभी को नजदीक से गोली मारी गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि गोली मारनी थी तो पैरों में गोली मारनी थी। आरपीएफ में सिपाही संजीत के भाई मंजीत ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। संजीत की मौसी का कहना था कि मामले की सीबीआई जांच होगी तभी खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें