फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान को बचाने आने वाले भी थे संपत के टारगेट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
...तो अभिनेता सलमान की सिक्योरिटी पर होता हमला
विज्ञापन

- संपत को खुलासा, मुंबई में सलमान के घर की रेकी के दौरान गार्ड्स पर हमले की थी योजना
- सिक्योरिटी ज्यादा देख साथियों ने किया मना तो वापस लौटा
- लॉरेंस ने जेल से ही सलमान को बचाने आने वालों को भी मारने की कहीं थी बात

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अभिनेता सलमान खान की सिक्योरिटी पर भी हमला हो जाता अगर संपत के साथी मौके पर उसे मना नहीं करते। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर वह अभिनेता सलमान खान के घर मुंबई रेकी करने के लिए पहुंच गया था। उसका इरादा सलमान को मारने का था, साथ ही अगर कोई इस बीच आता तो उसकी भी हत्या कर दी जाती। लेकिन गिरोह के सदस्यों के मना करने के कारण संपत ने सिक्योरिटी पर हमला नहीं किया था। पुलिस की पूछताछ में संपत ने यह खुलासा किया है।

हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह भरतपुर जेल में बंद लारेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। इसके लिए उसने तीन दिन तक सलमान के घर की भी रेकी की थी। हालांकि घर की सुरक्षा कड़ी होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत ने बताया है कि वह सलमान ही नहीं उसे बचाने आने वाले लोगों को भी मारने के प्रयास में था। लारेंस ने उससे कहा था कि यदि सलमान को कोई बचाने आता है तो उसे भी नहीं छोड़ना है।

फोटो परिचय
एमए- 3
संपत नेहरा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें