फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बनकर गृहणी से सोने की चेन व कड़े हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर गृहणी से सोने की चेन व कड़े हड़पे
विज्ञापन

-देव कॉलोनी की महिला बनी शिकार
-कार में बैठाने के बाद खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे ठग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कार में दिल्ली से रोहतक आ रही देव कॉलोनी निवासी महिला से दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोने की चेन और कड़े हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

देव कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि वह शुक्रवार को कार में दिल्ली से रोहतक आ रही थी। रोहतक के ही निकट पहुंची तो कार में बैठे दो युवकों ने कहा कि वह पुलिस वाले हैं। आए दिन ठग महिलाओं की सोने की चेन व कड़े हड़प रहे हैं। यह कड़े व चेन हमें दे दो, जब उतरोगी तो ले लेना। वह उनके बहकाबे में आ गई और चेन व कड़े उतारकर युवकों को दे दिए। रोहतक पहुंचकर वह उतरने लगी तो युवकों ने उसे एक लिफाफा दिया और कहा कि इसमें कड़े हैं। इन्हें यहां नहीं खोलना वरना बदमाश छीनकर ले जाएंगे। घर जाकर उसने लिफाफा खोला तो उसमें नकली सोने की चेन व कड़ा निकला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। उधर, पुलिस से मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें