फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसिया का जयदीप हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जसिया का जयदीप हत्याकांड
विज्ञापन

जयदीप की हत्या के लिए ऑनलाइन मंगवाया था चाकू
- आरोपियों की निशानदेही पर चाकू बरामद
रोहतक। जसिया के 12 वीं के छात्र जयदीप की हत्या के पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सीआईए 1 पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने सोमवार देर रात हत्यारोपी देंवेेंद्र और दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान देवेंद्र के मकान से चाकू बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है यह चाकू हत्या के मकसद से ऑनलाइन शॉपिंग कर मंगवाया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जसिया में राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र जयदीप की उस समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी जब वह शनिवार को लंच के समय स्कूल से बाहर आया था। उसे बचाने के चक्कर में उसका दोस्त दीपक भी घायल हो गया था। उसे कमर में चाकू मारा गया था। पुुलिस ने इस मामले में मृतक जयदीप के भाई अमरदीप की शिकायत पर देवेंद्र, दीपक समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें