फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशालनगर से युवती का अपहरण, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता हुई युवती, अपहरण का नामजद केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने झज्जर के गांव अच्छेज गांव निवासी युवक पर अपहरण का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी बीएड में पढ़ाई कर रही है। 13 अप्रैल को वह कुछ सामान लेने घर से बाहर गई थी। लेकिन वापस नहीं आई। उसकी काफी तलाश की गई मगर कोई सुराग नहीं लगा। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को संदीप नाम का लड़का शादी करने कि नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप है कि करीब दस महीने पहले भी संदीप ने उनकी बेटी को मोबाइल दिया था। तब पंचायती तौर पर फैसला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें