फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने लूट के आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जेब खर्च के लिए करता था लूट, जीआरपी ने मोबाइल बरामद किया
विज्ञापन

एक साल पूर्व माल गोदाम के पास की थी लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जीआरपी ने एक साल पूर्व माल गोदाम के पास हुई लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जेब खर्च करने के लिए वह लूट करता था।
जीआरपी के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि बीती 20 फरवरी 2017 को हरदोई निवासी मनोज कुमार से रोहतक के माल गोदाम के पास पांच हजार की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था। जीआरपी थाने पर मामला दर्ज किया गया था। एएसआई ने बताया कि तीन माह पूर्व ही रोहतक निवासी राहुल को पुलिस ने ठगी के मामले में पकड़ा था। जीआरपी की जांच में सामने आया कि वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद राहुल ने ही मनोज से लूट की थी। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी राहुल को लेकर रोहतक कोर्ट पहुंची। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जीआरपी ने एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि जेब खर्च के लिए वह लूट करता है। आरोपी पर अन्य भी कई मामले दर्ज है लूटा गया मोबाइल बरामद कराने में जीआरपी एसएचओ नरेंद्र कुमार, एएसआई बलवान सिंह, कपूर, सतीश कुमार, अशोक कुमार, नरेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें