खेड़ी साध में बेटी को दवा दिलाने गए व्यक्ति पर साढू ने किया फायर
आरोपी चरखी दादरी निवासी प्रदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
खेड़ी साध में अपनी बेटी को दवा दिलाने गए एक व्यक्ति पर उसके साढू ने दो नाली बंदूक से फायर कर दिया। निशाना ठीक न होने की वजह से भोपाल बच गया। पुलिस ने खेड़ी साध निवासी भोपाल के बयान पर चरखी दादरी निवासी प्रदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया कि हवाई फायर करने वाला प्रदीप भोपाल का रिश्ते में साढू लगता है। पिछले दिनों परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें साली ने इंटर फेयर कर दिया। बुधवार को करीब छह बजे भोपाल अपनी बेटी को डॉक्टर के पास दवा दिलाने गया हुआ था। बाईपास पर क्विड कार में सवार प्रदीप ने उस पर दोनाली बंदूक से दो हवाई फायर कर दिए। जिसमें भोपाल बाल-बाल बच गया। भोपाल ने पुलिस को बताया कि फायर के बाद प्रदीप कार में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने नाके बंदी भी की, लेकिन गाड़ी का सुराग नहीं लग पाया।