फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार युवती को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार युवती को ट्रॉले ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
झज्जर जिले से अपने पिता के साथ दवाई लेने आई स्कूटी सवार एक युवती को एक असंतुलित ट्रॉले ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से युवती को सांपला सीएचसी में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहारी गांव के रामेश्वर पुत्र रतिराम ने पुलिस में शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी कांता को दवाई दिलवाने के लिए गांव से सांपला आया था। दवाई लेने के बाद वे एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे थे, कि पीछे से आ रहे एक असंतुलित ट्रॉले ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसकी बेटी कांता को गंभीर रूप से घायल हो गई उसे सांपला सीएचसी में दाखिल करा गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रॉला चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें