फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा संचालक की पत्नी को बुलेट से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अखाड़ा संचालक की पत्नी को बुलेट बाइक की टक्कर मारकर हत्या करने का प्रयास किया है। आरोपी और उसके साथी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कच्चा बेरी रोड निवासी इंदु देवी ने बताया कि उनके पति सत्यवान अखाड़ा चलाते हैं। सात अगस्त को इंदु अपनी बहन से मिलने नई अनाज मंडी गई थी। वह दुकान के सामने अपनी बहन से बातचीत कर रही थी। तभी बुलेट बाइक पर सवार होकर देवेंद्र और रुपेंद्र आये। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने तेज गति से आकर इंदु को टक्कर मारी। जांच अधिकारी का कहना है कि जान से मारने की नियत से आरोपी ने इंदु को बुलेट की टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद इंदु गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। आसपास के लोगों की मदद से इंदु को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें