फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी के नाम पर 30 हजार की ठगी
विज्ञापन

रोहतक। एकता कॉलोनी निवासी बेरोजगार युवक की कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी लगने का झांसा देते हुए तीस हजार की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने चार पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 19 अप्रैल को उसकी ईमेल आईडी पर ज्योति वर्मा ने मेल भेजा। कहा कि आपको कोटक महिंद्रा बैंक में सेलेक्ट कर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन फीस 3 हजार रुपये भेज दो। संपर्क करने के बाद मैंने बताए एकाउंट में तीन हजार रुपये भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद ऑनलाइन ही उसका टेस्ट लिया गया। टेस्ट भी उसने पास कर लिया। इसके बाद फिर से ई-मेल आई। इसमें सिक्योरिटी के रूप में 27 हजार रुपये बताए गए एकाउंट में डालने को कहा गया। उसने 27 हजार रुपये भी भेज दिए। मगर बाद में उसे पता चला कि नौकरी का झांसा देने वाले लोग किसी बैंक से नहीं है। उसने कई बार ठगों से संपर्क किया। मगर संपर्क नहीं हो सका। चार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें