फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिला से छीना मोबाइल, 1 घंटे बाद उसे ही कॉल करके दिया बेचने का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले महिला से छीना मोबाइल, एक घंटे बाद कॉल कर दिया बेचने का ऑफर
विज्ञापन


- बाइक सवारों ने गोहाना फाटक पर छीना था मोबाइल
- दूसरी घटना में पड़ोसी की मदद करने के बहाने छीना पर्स व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि अब वह छीनाझपटी करने के बाद पीड़ित पक्ष के पास ही कॉल करके छीने गये सामान को बेचने का ऑफर देने लगे है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। दो आरोपियों ने पहले तो गोहाना रेलवे फाटक के पास एक महिला से मोबाइल छीना। फिर एक घंटे बाद महिला के बेटे के मोबाइल पर कॉल करके छीने गये मोबाइल को 3 हजार रुपये में पीड़िता को ही बेचने की ऑफर दे डाला। इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव पोली निवासी रोशनी ने बताया कि वह शीला बाईपास स्थित एक ऑफिस में साफ-सफाई का काम करती है। प्रतिदिन गांव से ही रोहतक आती है। उसका कहना है कि वह शाम करीब तीन बजे काम खत्म करने के बाद शीला बाईपास से न्यू बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला से उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये। महिला ने घटना के समय शोर भी मचाया लेकिन किसी ने भी आरोपियोें को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


घर पहुंची तो बेटे के मोबाइल पर किया कॉल
करीब एक घंटे बाद महिला जब अपने घर पहुंची तो उनके बेटे के मोबाइल पर महिला के मोबाइल से कॉल आई। बेटे का मोबाइल नंबर महिला के मोबाइल में था। आरोपियों ने कॉल करके महिला से कहा कि वह बस स्टैंड पर खड़े है। यदि मोबाइल चाहिए तो 3 हजार रुपये लेकर आ जाओ। आरोपियों का कॉल आने के बाद महिला घबरा गई। फिर उसने पुलिस को शिकायत दी। जब दोबारा आरोपियों के मोबाइल पर कॉल की गई तो नंबर बंद मिला।

यदि पुलिस सूझबूझ करती तो पकड़े जाते आरोपी
इस मामले में फिर से पुलिस की लापरवाही सामने आई है। महिला द्वारा स्नैचिंग की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में महिला से भी सूझबूझ नहीं की गई। महिला के बेटे का कहना है कि यदि समय के रहते महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया जाता तो शायद आरोपी पकड़े जाते। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पड़ोसी की मदद करने के बहाने छीना पर्स व मोबाइल
तीन आरोपियों ने मदद करने के बहाने अपने ही पड़ोसी का पर्स व मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में चिन्योट कॉलोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह ऑटोमोबाइल का मिस्त्री है। बावन ऑटो के नाम से दुकान खोल रखी है। मनीष का कहना है कि वह रविवार देर रात अपनी कार को लेकर घर जा रहा था। जब वह डबल फाटक रोड स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो कार का तेल खत्म हो गया। इस पर वह कार से उतरकर किसी वाहन का इंतजार करने लगे ताकि पेट्रोल पंप से तेल लेकर आ सके। मनीष ने बताया कि कुछ ही देर बाद तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर आये। इनमें कमलानगर निवासी योगेश और चिन्यौट कॉलोनी निवासी विकास व विनय शामिल थे। इन तीनों को मनीष पहले से जानता था। तीनों ने मनीष से समस्या के बारे में पूछा फिर उन्होेंने तेल लाने की बात कही। तेल लाने के लिए उन्होंने मनीष से रुपये मांगे। जैसे ही मनीष ने जेब से पर्स निकाला तो आरोपियों से उससे पर्स व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गये। वारदात के समय पर्स में ढाई हजार रुपये थे। मनीष सोमवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें