फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकड़ा में सरपंच पति और पंच के बीच मारपीट, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महम। महम के गांव खरकड़ा छाज्याण में सरपंच व पंच के बीच विवाद हो गया है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट और बिना वजह परेशान करने का आरोप लगाया है। एक तरफ महिला सरपंच ने वार्ड सात के पंच नजीर पर जबरन घर में घुसकर पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पंच नजीर ने जबरन किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने की बात पर सरपंच पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को थाना सदर में सरपंच प्रतिनिधि बबलू पर मारपीट करने और विकास कार्यों में भेदभाव करने की शिकायत दर्ज कराने आए पंच नजीर ने सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नजीर ने बताया कि सरपंच का पति उसे घोड़ों के विवाद में समझौता करवाने की बात कह कर घर ले गया था। घर जाकर उसने ग्राम पंचायत की मोटी ग्रांट निकलवाने को लेकर कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इस पर नजीर ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके बाद नजीर की जमकर पिटाई की। नजीर के कान में खून आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला सरपंच ने पंच पर आरोप पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें