फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के डाक्टर एसके धतरवाल के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के डाक्टर धत्तरवाल के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई के डॉक्टर धत्तरवाल के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, महिला एएसआई से दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। साथ ही आरोप है कि मोबाइल कान पर लगाकर कहते हैं कि नैन साहब, रोहतक में एसपी नहीं रहने दूंगा। मेरी सीएम से बात हो गई है। पुलिस ने सेक्टर-14 चौकी प्रभारी एएसआई सुशीला की शिकायत पर डॉ. धत्तरवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अर्बन एस्टेट थाने महिला एएसआई ने शिकायत दी है कि 19 जुलाई को सूचना मिली कि सेक्टर-2 निवासी अंकित पुत्र सुरेंद्र के साथ झगड़ा हुआ है। उसने एएसआई जितेंद्र को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन अंकित पीजीआई से डिस्चार्ज हो चुका था। उसने जितेंद्र से कहा कि आप उनके घर पहुंचो, मैं आ रही हूं। वे अंकित के घर पहुंच गए। एएसआई ने अभी बयान लेने शुरू ही किए थे कि एक व्यक्ति फोन पर जोर-जोर बात करते हुए आया। कह रहा था कि एसपी नैन मेरे को नहीं जानता, मैं क्या चीज हूं। मेरी सीएम से बात हो गई है। मैंने कई एसपी के तबादले करवाए हैं। तेरे को रोहतक में नहीं रहने दूंगा। इसके बाद मेरे हाथ से अंकित की एमएलआर छीन ली। फिर पीजीआई थाना एसएचओ को फोन करके बोले, मैं डॉ. धत्तरवाल बोल रहा हूं। अंकित मेरा भतीजा है। एमएलआर अच्छी तरह कटवाएं। डाक्टरों का काम नहीं होगा तो किसका होगा। इसके बाद ऊंची आवाज में बात करते हुए बोले, मैंने आईजी साहब से बात कर ली है। सेक्टर-14 की पूरी चौकी को सस्पेंड करो। तू मुझे चौकी में नहीं दिखनी चाहिए। इस तरह जान से मारने की धमकी दी और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। इसके बाद वहां से चले गए। जब मैंने सुरेंद्र धरत्तवाल से पूछा तो उन्हाेंने कहा कि ये मेरे बड़े भाई थे, जो पीजीआई में बड़े डाक्टर हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास किसी का इस तरह फोन नहीं आया। हालांकि सेक्टर-14 चौकी प्रभारी एएसआई सुशीला ने शिकायत दी, जिसके आधार पर डॉ. धत्तरवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें