फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक ने की महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर महिला से गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गांव मंगलौर निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून की सुबह आठ बजे के करीब वह घर पर अकेली थी और उसका पति व अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान गांव का एक युवक रवि कुमार उसे अकेला देख गलत नियत से उनके घर में घुस गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी ने आते ही उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। उसने मामले की जानकारी परिजनों व पति को दी। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रवि कुमार के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एचसी पूजा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें