फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक।
प्रेमी के साथ मिलकर राजस्थान के धौलपुर जिले के पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि महिला ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस महिला को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
बीते रविवार को बोहर गांव के पुलिस नाके के पास जेएलएन किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। गला दबाकर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में शव की शनाख्त राजस्थान के धौलपुर जिले के नुनहेरा गांव के जगन सिंह के रूप में हुई थी। मृतक के बड़े भाई ने शनाख्त की थी। भाई की पत्नी और अपने एक रिश्तेदार रजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धौलपुर से मृतक की पत्नी नवलदेई को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने स्वीकार किया कि उसके अपने रिश्तेदार से अवैध संबंध थे। जबकि पति को दोनों के संबंधों के बारे में पता लग गया था। पति ने दोनों के संबंधों का कई बार विरोध किया। मना करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति को जहरीला पदार्थ दिया। इसके बाद रोहतक में लाकर दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एसआई सत्यवान सिंह का कहना है कि फरार आरोपी प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें