आरओएच- 14
एसपी आवास के बाहर इनेलो कार्यकर्ता के शिकायत करने के दौरान पहुंची आर्यनगर थाना पुलिस।
---
नामजद शिकायत के बावजूद अज्ञात में दर्ज किया मामला, पीड़ित ने एसपी से मिलकर की शिकायत
- इनेलो कार्यकर्ता को फेसबुक पर अश्लील वीडियो भेजने का मामला
- आर्य नगर थाना एसएचओ बोलीं- पूर्व में महिला द्वारा खुद ही कार्रवाई न करने के बारे में लिखकर दिया गया था, जिसके कारण नहीं की गई थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इसे पार्टी का दबाव कहा जाएगा या फिर कुछ और कि आर्यनगर पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ता की शिकायत पर नामजद के बजाए अज्ञात में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। नामजद मामला दर्ज न करने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर शिकायत की।
शहर निवासी खुद को इनेलो कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली महिला ने पार्टी के ही एक कार्यकर्ता पर फेसबुक पर अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगाया था। आरोप था कि पुलिस शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि आरोपी पक्ष के लोग उस पर फैसले का दबाव बना रहे है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित वीरवार को एसपी जशनदीप सिंह के आवास पर पहुंची और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। यहीं नहीं पीड़ित पुलिसकर्मियों से भी उलझ बैठी। हालांकि किसी तरह उसे शांत कराया गया। एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई कराई जाएगी।
---
पीड़ित ने अज्ञात में ही शिकायत की है। शिकायत देने के बावजूद बार बार बुलाने पर भी महिला थाने नहीं आ रही थी। शिकायत के तुरंत बाद ही कार्रवाई नहीं करने के लिए भी लिखित में दिया था। जिसके कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। अब आईटी एक्ट के तहत अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- सुनीता, एसएचओ, आर्य नगर थाना
--
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसपी जशनदीप सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर हर हाल में कार्रवाई कराई जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है।