फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई एजेंट : मोबाइल रिपोर्ट मंगवाने को एसपी ने आईजी से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट प्रकरण
विज्ञापन

डेढ़ माह बीतने के बाद भी नहीं आयी आरोपी युवक के मोबाइल की रिपोर्ट, एसपी ने आईजी से की वार्ता
- महिला आईएसआई एजेंट को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने का मामला
- बार-बार पत्र के बावजूद नहीं आ रही है मोबाइल रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महिला आईएसआई एजेंट को सेना से जुड़ीं खुफिया जानकारी भेजने के आरोपी गौरव के मोबाइल की रिपोर्ट गुरुग्राम लैब से नहीं भेजी जा रही है। मोबाइल रिपोर्ट मंगवाने के लिए एसपी ने आईजी के साथ वार्ता की है। जल्द से जल्द मोबाइल रिपोर्ट मंगवाने को विचार विमर्श किया गया। एसपी ने जल्द मामले का पूरी तरह से खुलासा करने का दावा किया है।
जिला पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम ने 15 अप्रैल को डबल पार्क से आईएसआई की महिला एजेंट के संपर्क में रहने वाले सोनीपत निवासी 20 वर्षीय गौरव को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी गौरव आईएसआई एजेंट को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेज रहा था। पुलिस आरोपी गौरव को पकड़ने पहुंची तो उसने मोबाइल को जमीन पर पटककर तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की आईएसआई एजेंट से चैटिंग की जांच के लिए मोबाइल को गुरुग्राम की लैब में भेजा गया था। डेढ़ माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी मोबाइल की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जिसके कारण पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मोबाइल रिपोर्ट को मंगवाने के लिए आईजी नवदीप विर्क से बात की गई है। इस संबंध में जल्द ही रिपोर्ट मंगवाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि रिपोर्ट आते ही आईएसआई एजेंट को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें