फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल जनों ने बंटवारे के साढ़े 25 लाख रुपये हड़पे तो रोशन लाल ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों साले और सास-ससुर पर केस दर्ज
- पिता की तेरहवीं के दिन घर पहुंचा जेल में आत्महत्या करने वाले बेटे का शव

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले रोशन लाल के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के भाई ने रोशनलाल के ससुराल वालों पर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि लाखों रुपये हड़पने और झूठे मामले में जेल भेजने के चलते रोशन लाल ने आत्महत्या की है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में रोशन लाल के ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, पत्नी की हत्या प्रयास के आरोपी बंदी रोशन लाल का शव बुधवार को पिता की तेरहवीं के दिन घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
गांव खरावड़ निवासी रोशन लाल पर 29 दिसंबर 2017 में उनकी पत्नी सुमन ने सांपला थाने में हत्या के प्रयास और जहर खिलाने का केस दर्ज करवाया था। सुमन का आरोप था कि 15 दिसंबर 2017 को पति रोशन लाल ने अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने सुमन को जहरीला पदार्थ देने का भी प्रयास किया। महिला का उस समय गंभीर हालत में दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सांपला थाना पुलिस ने महिला के बयान पर रोशन लाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। तभी से रोशन लाल जेल में बंद था। मंगलवार करीब दो बजे रोशन लाल ने जेल के बाथरूम में लंगोट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। 26 फरवरी को मृतक के पिता चंदन सिंह का देहांत हो गया था। बुधवार को उनकी तेरहवीं थी। पिता की तेरहवीं के दिन ही रोशन लाल का शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लगाया आरोप
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई राजेश ने बताया कि रोशन लाल और तीनों भाइयों के बीच उनके पिता ने 10 साल पहले संपत्ति का बंटवारा किया था। इसके तहत रोशन लाल के हिस्से में 25.50 लाख रुपये हिस्से में आए थे। आरोप है कि रोशन लाल के दोनों साले कटवाल निवासी नरेश और दिनेश और ससुर-सास ने बहला-फुसलाकर सारे रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद जब रोशन लाल ने रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। इसी वजह से रोशन लाल और उसकी पत्नी के बीच कलह होनी शुरू हो गई। ससुराल वालों ने रोशन पर झूठा केस दर्ज करवाकर जेल भेज दिया। इसी से तंग आकर रोशन लाल ने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने रोशन के ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें