एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कु छ आरोपियों ने सिसाना निवासी संदीप दहिया का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपयों का चुना लगा दिया। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप दहिया ने बताया कि वह बीस फरवरी को अपना ट्रक लेकर हिसार रोड स्थित आईडीसी चौक पर पहुंचे थे। यहां पर संदीप एटीएम से रुपये ट्रांसफर करने लगे। लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण लेन देन नहीं हो सका। तभी एक युवक एटीएम के अंदर आया। उसने संदीप का एटीएम कार्ड लेकर रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसी बीच आरोपी ने एटीएम कार्ड भी बदल दिया। फिर वह अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर चला गया। संदीप का आरोप है कि आरोपियों ने उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिये। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।