चोरी की बाइक सहित युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बोहर गांव के पास नाके पर सीआईए पुलिस ने झज्जर जिले के गांव भंभेवा के युवक प्रदीप को चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। उसके खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
सीआईए पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि युवक चोरी की बाइक लेकर बोहर के पास से गुजरने वाला है। पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की। तभी एक युवक बुलैट बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए इशारा किया तो वह वापस भागने लगा, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक की पहचान भंभेवा निवासी प्रदीप के तौर पर हुई। आरोपी बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। उससे पूछताछ की जा रही है।