फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस से 63000 रुपये ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले के गांव करावरा मानकपुर में चोरों ने पोस्ट ऑफिस से बुढ़ापे पेंशन के पैसे रखे बक्से पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पोस्ट ऑफिस एक परचून की दुकान में चलता है। शिकायतकर्ता मूलचंद ही इस पोस्ट ऑफिस को चलाता है। बक्से में 62988 रुपये रखे थे, जिसमें से एक दिन पहले ही 50 हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन के वितरित करने के लिए आए थे। सारा पैसा दुकान में रखे एक बक्से में रखा था। मूलचंद जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो पोस्ट ऑफिस का बॉक्स गायब देखकर परेशान हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें