फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनकाउंटर फाइल नंबर- 3

विज्ञापन
विज्ञापन
एनकाउंटर से पूर्व फार्म हाउस में सफेदपोशों के साथ जमी थी बिदरो, भारती की महफिल
विज्ञापन

- डीवीआर खोलेगी सफेदपोशों से क्रांति गैंग के संबंधों का राज, पुलिस मामले की जांच में जुटी


एनकाउंटर के दौरान राजेश की कार से पुलिस को ग्रेनेड मिलने की भी चर्चा
- जिस फार्म हाउस में राजेश व अन्य ठहरे थे, उसके सीसीटीवी का डीवीआर भी मिला गायब
- डीवीआर मिलने पर हो सकता है बड़ा खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्रांति गैंग का संबंध दिल्ली व हरियाणा के कई सफेदपोशों से था। एनकाउंटर से पूर्व जिस फार्म हाउस में बदमाश ठहरे थे, उसके सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब मिली है। माना जा रहा है कि डीवीआर में बदमाशों के अलावा सफेदपोश भी दिखाई दे सकते हैं। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उधर राजेश भारती की कार से ग्रेनेड मिलने की भी चर्चा है।
पुलिस सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो क्रांति गैंग का सरगना राजेश भारती अपने साथ अत्याधुनिक असलाह के अलावा हैंड ग्रेनेड भी लेकर चलता था। एनकाउंटर के दौरान घिरा होने पर राजेश ने साथियों से कहा था कि पुलिस वालों पर हैंड ग्रेनेड फेंकों, हालांकि हैंड ग्रेनेड नहीं फेंका गया था। एनकाउंटर के बाद राजेश या फिर अन्य की कार से हैंड ग्रेनेड भी बरामद नहीं किया गया था। हो सकता है पुलिस अभी इसका खुलासा न कर रही हो। कार से हैंड ग्रेनेड मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सूत्रों का कहना है कि संजीत, भारती दिल्ली के जिस फार्म हाउस में ठहरे थे, वहां पर उनके साथ कई सफेदपोशों की भी महफिल जमी थी। एनकाउंटर के बाद छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से कई कागजात व हथियार मिले थे। मगर सीसीटीवी की डीवीआर गायब मिली। माना जा रहा है कि डीवीआर को सफेदपोशों ने ही गायब कराया है। पुलिस डीवीआर की तलाश में जुटी है। इसके लिए फार्म हाउस मालिक की तलाश की जा रही है। मगर वह नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें