फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को रिमांड पर नहीं ले सकी पुलिस, अब 7 को करेगी प्रोडक्शन वारंट हासिल
विज्ञापन

- कारौर प्रकरण
- पुलिस घटना का खुलासा करने में हो रही पूरी तरह से नाकाम साबित
- पीड़ित परिवार का आरोप-शस्त्र लाईसेंस भी नहीं कराया जा रहा उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कारौर गांव में पूर्व सरपंच के भाई की हत्या के मामले में पुलिस की हिलाहवाली के चलते शुक्रवार को भी आरोपियों को रिमांड पर नहीं लिया जा सका। अब 7 मई को आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार में रोष है।

27 अप्रैल को कारौर गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जबकि आनंद की पत्नी मुकेश ने किसी तरह जान बचाई थी। घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर गांव के अनिल, अंकित समेत बीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के भाई का आरोप था कि पुलिस ने घटना के अगले दिन ही एक आरोपी को पकड़ लिया था। मगर उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेल में बंद अनिल व अन्य को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कहीं थी। शुक्रवार को पूछताछ की जानी थी। मगर पुलिस की हीलाहवाली के चलते रिमांड नहंी मिल सका। डीएसपी गजेंद्र ने बताया कि अब आगामी 7 मई को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के बाद आरोपियेां को रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें