फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की बैरर सहित तीन महिलाओं का हुआ पॉलिग्राफी टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई से बच्चा चोरी का मामला:
विज्ञापन


पीजीआई की बैरर सहित तीन महिलाओं का हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट
- मामले में 10 लोगों का 21 अप्रैल को होगा पॉलीग्राफी टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस के लेबर रूम से बच्चा चोरी मामले में मंगलवार को केस से जुड़े तीन लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया। इनमें बैरर रानी सहित अन्य महिला सुशीला और सोना शामिल है। मधुबन लैब में केस से जुड़े कुल छह लोग पहुंचे थे। वारदात के सात महीने बाद पॉलीग्राफी टेस्ट हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि डेयरी मोहल्ला निवासी रंजू ने 10 सितंबर को पीजीआईएमएस में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के 15 मिनट बाद ही बच्चा लेबर रूम से चोरी हो गया था। इसके बाद परिजनों व अन्य सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद लापरवाही बरतने पर स्टाफ नर्स बलजीत कौर को सस्पेंड किया गया था। फिर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। इसके बाद एसआईटी ने पीजीआई के डॉक्टर सहित छह लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए चिन्हित किया था। इसी के तहत जांच अधिकारी एएसआई अशोक के साथ मंगलवार को छह लोग पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए मधुबन पहुंचे थे। यहां पता चला कि केवल तीन लोगों के टेस्ट होंगे। फिर बैरर रानी सहित सुशीला और सोना का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया। वहीं बैरर निर्मला और स्वीपर मंजू व संतोष के टेस्ट नहीं हो सके। टेस्ट के दौरान केवल जांच अधिकारी वहां पर मौजूद रहे। बच्चे के परिवार की तरफ से उसके चाचा पंकज साथ में गए थे। इस मामले में डॉक्टरों समेत कुल 13 लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट होने हैं। बाकी लोगों के टेस्ट भी 21 अप्रैल तक हो जाएंगे। पीजीआई थाना प्रभारी मंजीत मोर ने बताया कि तीन महिलाओं का पॉलीग्राफी टेस्ट हो गया है। दस लोगों का 21 अप्रैल को पॉलीग्राफी टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें