हसनगढ़ गांव के अड्डे पर शटर उखाड़कर 21 मोबाइल, लैपटाप व नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांपला एरिया के हसनगढ़ गांव के अड्डे पर स्थित दुकान का शटर उखाड़ कर चोर मोबाइल व नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक हसनगढ़ निवासी रोशन ने शिकायत दी है कि उसकी गांव के अड्डे पर रोशन टेलीकॉम के नाम से दुकान है। शाम को अच्छी तरह से दुकान बंद करके गया था। रविवार सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। अंदर से चोर 21 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 900 रुपये की नकदी निकाल कर ले गए थे। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का मुआयना करके मामला दर्ज किया।