फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में लाइट लगाने वाले युवक और उसके दोस्त दोस्त से स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण में लाइट लगाने वाले युवक और उसके दोस्त दोस्त से स्नेचिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
माता के जागरण में लाइट लगाने वाले युवक और उसके दोस्त से रात को एक युवक ने चांदी का कड़ा और आर्टिफिशियल चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि देर पुलिस ने आरोपी शिवा को दबोच लिया। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
गांधी नगर निवासी संदीप आहूजा ने बताया कि वह माता के जागरण में लाइट और साउंड सिस्टम लगाने का काम करता है। वह शनिवार को गांधी कैंप में मंदिर के पास जागरण के लिए लाइट लगा रहा था। कुछ देर बाद संदीप किसी काम से रेलवे लाइन के पास आ गया। काम खत्म होने के बाद वह वापस जागरण स्थल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपाल किरयाणा स्टोर के पास एक युवक ने संदीप से चांदी का कड़ा छीन लिया। आरोपी ने कुछ दूरी पर खड़े उसके दोस्त सूरज के गले से भी आर्टिफिशियल चेन तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। संदीप ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप के बयान दर्ज किये। पुलिस ने देर शाम पटेल नगर निवासी आरोपी शिवा को दबोच लिया है। शिवा के खिलाफ पहले भी 10 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें