फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागरों के पांच व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान के भी नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के सौदागरों के पांच व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान के भी नंबर
विज्ञापन

-दस से बीस हजार में फ्लैट लेकर दिल्ली में रहते हैं गिरोह के सदस्य
-हरियाणा, दिल्ली के अलावा यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में व्यापक स्तर पर नशीले पदार्थों की करते है सप्लाई
-एसटीएफ द्वारा पकड़े गए सदस्य ने पूछताछ में किए कई खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा के अलावा यूपी, दिल्ली में हेरोइन और अन्य नशीली पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य ने एसटीएफ की पूछताछ में कई और खुलासे किए हैं। गिरोह के सदस्य दस से बीस हजार में फ्लैट लेकर जहां दिल्ली में रहते हैं। वहीं गिरोह के सदस्यों के हरियाणा, दिल्ली, यूपी के पांच व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस के रडार पर हैं। जांच में सामने आया है कि उक्त ग्रुपों में बीस से अधिक पाकिस्तान के भी नंबर शामिल है। एसटीएफ मामले की जांच में जुट गई है।
हाल ही में हरियाणा एसटीएफ ने अफ्रीकी युवक फिरमिन को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार गिरोह के सदस्य हरियाणा के अलावा दिल्ली और यूपी के नोएडा, गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थों को सप्लाई करते हैं। यही नहीं गिरोह के सदस्य दिल्ली में दस से बीस हजार में किराए का मकान लेकर उसमें रहते हैं। नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के बाद वह सीधे फ्लैट पर ही पहुंच जाते थे। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, नोएडा और गाजियाबाद में गिरोह के सदस्यों के पांच व्हाट्सएप ग्रुप चल रहे हैं। इनमें बीस से अधिक पाकिस्तान के भी नंबर जुडे़ हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य नशीले पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए व्हाट्सपर पर वीडियो कॉल का इस्तेमाल करते थे। एसटीएफ हरियाणा पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एसटीएफ ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गिरोह के फरार चल रहे सदस्यों की तलाश में दिल्ली में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पांच व्हाट्सएप ग्रुप की भी जांच की जा रही है। 20 से ज्यादा नंबर पाकिस्तान के होने का आशंका जताई जा रही है।
-तेजबीर सिंह, एएसआई एसटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें