फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से दो बहनें लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला में घर से दो बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
कस्बे से दो बहनें अचानक घर से गायब हो गईं। लड़कियों की मां ने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बेटियों का अपहरण करने की आशंका जताई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांपला के वार्ड नौ की निवासी महिला ने बताया है कि वह एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती है। उसकी दो बेटियां हैं, एक की उम्र 26 वर्ष तो दूसरी की 15 वर्ष है। सोमवार को जब वह स्कूल से 3 बजे वापस लौटी तो उसे घर पर दोनों लड़कियां नहीं मिलीं। उसने आसपास जानकारी की, सहेलियों और रिश्तेदारियों में पता किया। इसके अलावा उत्तमनगर, दिल्ली में भी पता लगाया लेकिन वह कहीं नहीं मिलीं। जब दो दिन से कहीं से सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस को शिकायत दी। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने उसकी लड़कियों का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें