फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वन क्षेत्राधिकारी समेत चार वनकर्मी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर में बुधवार को आयोजित फायर गोष्ठी में शामिल होने जा रहे वनकर्मियों की कार खैरखाल के समीप पलट गई। हादसे में लैंसडौन वन प्रभाग की ताल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी समेत चार वनकर्मी जख्मी हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक पौड़ी जनपद की लैंसडौन भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ताल रेंज और गौहरी रेंज के वनकर्मी बुधवार सुबह यमकेश्वर में होने वाली फायर गोष्ठी में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ हाईवे पर खैरखाल के पास कार का अगला टायर अचानक निकल गया। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में ताल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी समुद्र पाल, वन दारोगा रूपचंद भट्ट, वाहन चालक हरीश ग्वाड़ी व गौहरी रेंज के वन आरक्षी हनुमंत प्रसाद जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर आपातकालीन 108 सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल वनकर्मी खतरे से बाहर हैं। रेंज अधिकारी समुद्र पाल ने बताया कि हादसा कार का टायर निकलने से हुआ था। सभी लोग यमकेश्वर में आयोजित फायर गोष्ठी में शामिल होने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें