फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
एक महिला ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला पहले आरोपी के यहां घरेलू कामकाज करती थी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपना दूसरा घर किराये पर दे दिया था। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एकता कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी करीब 15 साल से विजय नगर के सितार कुमार से जान पहचान है। महिला का कहना है कि वह सात साल पहले सितार कुमार के घर में काम करती थी। आरोप है कि तभी से उसे लेकर सितार की नियत खराब थी। इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। फिर सितार ने महिला को एकता कॉलोनी में अपना मकान किराये पर दे दि या। महिला का आरोप है कि 29 सितंबर की रात करीब 9 बजे आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस गया और मकान खाली करने की बात कही। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें