फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राजदीप फौगाट ने किया बौंदकलां सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राजदीप फौगाट ने किया बौंदकलां सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां।
विधायक राजदीप फौगाट ने रविवार को बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीएचसी की कई खामियां मिलीं। उनको मरीजों के बेड पर फटी चादरें बिछी मिली तो वहीं पता चला कि एक्सरे कक्ष का ताला पिछले तीन सालों से नहीं खुला है। यहां तक की सीएचसी में पर्याप्त स्टाफ भी तैनात नहीं है। खामियां मिलने से खफा विधायक ने सीएचसी का दुर्दशा का ठीकरा प्रदेश सरकार के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी इस मामले की शिकायत करेंगे ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उन्हें भी पता चले।
विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मात्र झूठा ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा के शासन में बड़े राजकीय अस्पतालों तो दूर कस्बे, तहसील स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में भी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। मजबूरन लोगों को निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर उपचार करवाना पड़ रहा है। दादरी के कई सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र महज रेफर संस्थान बन गए हैं। यहां चिकित्सकों व दवाओं की कमी और रोग जांच केंद्रों पर ताला लगे रहने से मरीज मायूस होकर लौट जाते हैं। स्वास्थ्य संबंधी इन खामियों को अब और सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बौंदकलां सीएचसी के तो हालात बहुत ही बुरे हैं। यहां एक्स-रे कक्ष पर तीन साल से ताला लगा है। ऐसे में मरीजों को परेशानियां हो रही हैं। सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सक स्टाफ भी उपलब्ध नहीं है। यहां तक की दवाएं देने के लिए फार्मासिस्ट तक की व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र के वार्डों में बिछी चद्दरें फटी हैं। स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर आने वाले मरीज इन हालातों में और ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि आए दिन स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अनेक योजनाएं संचालित होने की बात करते हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। भाजपा सरकार की यह अनदेखी मरीजों के दर्द को और बढ़ा रही है। अस्पताल में सफाई कर्मचारी तक की कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां साथ लगते दर्जनों गांवों के लोग उपचार के लिए आते हैं, लेकिन कुछ नहीं मिलता आखिर मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उनकी जेबों पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां दूर की जानी चाहिए। राजदीप फौगाट ने कहा कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री को भी वे जल्द अवगत कराएंगे। समाधान नहीं किया गया तो इनेलो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर किसी बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें