फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई शौंचालय तो कोई दुकान में घुसा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय : एमए-4 : रोहतक रेलवे स्टेशन पर शौचालय में घुसे बिना टिकट यात्रा करने वाले को पकड़कर लाते टीटीई।
विज्ञापन


कोई शौचालय तो कोई दुकान में घुसा, 20 यात्रियों का पकड़ा
रेल अधिकारियों ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को अभियान चलाया। कई बिना टिकट यात्रा करने वाले तो शौचालय में घुस गए। जबकि कुछ दुकानों में जा घुसे, टीम ने बीस को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। सभी से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ शनिवार को स्थानीय व जींद के रेलवे अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कई यात्री तो स्टेशन के शौचालय व दुकानों में जा घुसे। जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीस को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। सीपीआरओ रेलवे नितिन चौधरी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना टिकट यात्रा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें