फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट नेता अशोक बल्हारा से मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता अशोक बल्हारा से मारपीट का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : जोगेंद्र उर्फ जोगा गिरफ्तार, बल्हारा मारपीट मामले में मिली जमानत तो जसिया के चौकीदार मामले में सदर गिरफ्तार


: सदर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा से मारपीट के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी बालंद गांव निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगा को भी गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उन्हें पहले से गिरफ्तार राहुल दादू, नरेंद्र बल्हारा और जगपाल सिंह के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीजीआई थाना पुलिस ने मामले में गिरफ्तार राहुल दादू, नरेंद्र बल्हारा और जगपाल सिंह को एसीजेएम हरीश गोयल की अदालत में पेश किया, जहां पीजीआई थाने के मामले में जमानत मिल गई। उसी समय सदर पुलिस ने जान से मारने की धमकी के मामले में घिलौड़ पुलिस चौकी प्रभारी नफे सिंह ने प्रोडक्शन वारंट पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही दोबारा अदालत में पेश किया। तीनों को 15 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सदर पुलिस ने जोगा के लिए लगाई अर्जी, 6 मार्च को सुनवाई
पीजीआई थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किए गए जोगेंद्र उर्फ जोगा को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी बीच सदर पुलिस ने जोगा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अर्जी लगाई। अदालत 6 मार्च को अर्जी पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


यह रहा मामला
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने 26 फरवरी को पीजीआई थाने में शिकायत दी थी कि शाम सात बजे वह देव कालोनी स्थित अशोक बल्हारा के मकान पर था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी कबूलपुर निवासी राहुल दादू, बहुअकबरपुर निवासी नरेंद्र बल्हारा व निजामपुर माजरा, सोनीपत निवासी जगपाल सिंह, जसबीर व नवीन अन्य युवकों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर आए और अशोक बल्हारा व उसे गालियां देने लगे। उन्हाेंने दरवाजा बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। गली में खड़े होकर दादू व जगपाल धमकी दे रहे थे कि कब तक बचोगे। बाहर आते ही जान से मार देंगे। इसके बाद पुलिस मौके पर आ गई। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी जसिया स्थित निर्माणाधीन छोटूराम संस्थान में भी गए और चौकीदार अमित उर्फ काला से दुर्व्यवहार किया और धमकी देकर आए कि यशपाल मलिक, अशोक बल्हारा, कृष्णलाल हुड्डा, सोमबीर जसिया व पवन जसिया को जान से मारेंगे। इसके बाद राहुल व उसके साथियों के खिलाफ एक केस पीजीआई थाने व दूसरा सदर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें