फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश बवाना गैंग के संबंध में एक और खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्कूल संचालकों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के सरगना राजेश बवाना और गुर्गों के संबंध में अहम खुलासा हुआ है। गिरोह में जिस भी नए सदस्य को शामिल किया जाता है, उसे शामिल करने से पूर्व भौंडसी जेल में बंद राजेश बवाना से मिलवाया जाता है। इसके बाद ही उसे गिरोह में शामिल किया जाता है। परिवार के सदस्य बनकर गिरोह के सदस्य राजेश से मिलते हैं। यह खुलासा पकड़े गए गुर्गों ने पुलिस पूछताछ में किया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह की टीम ने काहनी-घिलौड़ मार्ग से मुठभेड़ के बाद झज्जर के बुपनिया के संजीत, रोहद के अक्षय और डालनवास के संदीप को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में गोली लगने से संजीत घायल हो गया था। जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राजेश बवाना गिरोह के सदस्यों का पांच दिन के रिमांड पर लिया था। सूत्रों के अनुसार हाल ही में दिल्ली के दो युवकों को शामिल किया गया था, जिन्हें दिल्ली कोर्ट में राजेश से मिलवाया गया था। पुलिस ने गिरोह के फरार चल रहे गुर्गों की तलाश में दिल्ली और गुरूग्राम में दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें