फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में छिपे बैठे हैं बावरिया गिरोह के डकैत, सुराग मिलते ही 10 टीमों को धरपकड़ में लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज वर्मा
विज्ञापन

रोहतक।
दिल्ली रेल मुख्यालय पर मंगलवार को हरियाणा और दिल्ली जीआरपी के उच्चाधिकारियों की चार घंटे बैठक हुई। जिसमें दुरंतो और गरीब रथ ट्रेन में पड़ी डकैती का खुलासा करने के लिए एसटीएफ, जीआरपी और आरपीएफ की 10 टीमों का गठन किया गया। इस दौरान सर्विलांस टीम द्वारा जुटाए गए तथ्यों पर सामने आया कि बावरिया गिरोह के डकैत एनसीआर में छिपे हैं। एसटीएफ की दो, जीआरपी एवं आरपीएफ की चार टीम को धरपकड़ की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के बाद इन 10 टीमों को एनसीआर के विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली रेल मुख्यालय पर पुलिस अधिकारियों की बैठक शुरू हुई, जिसमें जीआरपी एसपी दिल्ली, जीआरपी एसपी अंबाला धीरज सेतिया, आरपीएफ कमांडेंट डॉ राजीव कुमार वर्मा ने भाग लिया। बैठक में दुरंतो और गरीब रथ एक्सप्रेस में डकैती के मामले में अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। करीब चार घंटे की बैठक में सामने आया कि दोनों ट्रेनों में डकैती डालने वाले बावरिया गिरोह के बदमाश एनसीआर में हैं। उधर, नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बावरिया गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है, जिनसे पूछताछ में सामने आया है कि सभी बदमाश एनसीआर में हैं। टीमों का रवाना करने के साथ मानीटरिंग की जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों ने खुद संभाली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली रेल मंडल के नरेला स्टेशन के पास 16 जनवरी को दुरंतो एक्सप्रेस के दो कोच में चढ़े सशस्त्र बदमाशों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। डकैतों ने कोच के अंदर यात्रियों की गर्दन पर चाकू लगाकर दहशत फैलाई और नकदी जेवर व कीमती सामान लूटकर लिए थे। इसके बाद रोहतक से चंडीगढ़ जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस के कोच जी-9 में डकैती डाली। नकाबपोश बदमाशों ने रोहतक के मकड़ौली की रेलवे क्रॉसिंग सी-7 और सी-8 के बीच कोच जी-9 मे लूटपाट की।

एक टीम में छह से सात सदस्य
डकैतों को पकड़ने वाली एक टीम में करीब छह से सात सदस्यों को शमिल किया गया है। इनकी मानिटरिंग एसपी जीआरपी दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला करेंगे। वहीं आरपीएफ के एक कमांडेंट को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
दिल्ली में हुई बैठक के बाद बावरिया गिरोह के बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित करके एनसीआर में लगाया गया है। गिरोह के कुछ सदस्यों के एनसीआर में होने के सुराग मिले है।
- धीरज सेतिया, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें