फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोप वकील की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील की मौत के मामले में छह लोगों पर हत्या का केस
विज्ञापन

-चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला।
सांपला के वकील की मौत के मामले में अब परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जहरीला पदार्थ देकर वकील की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

झज्जर के भापडौदा गांव निवासी अधिवक्ता विजय ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह पिछले कई साल से खेड़ी सांपला में रहते है। उनका छोटा भाई देविंद्र भी वकील है तथा रोहतक कोर्ट में वकालत करता है। चार दिन पूर्व ही भाई की मौत हो गई थी। परिजन शव को पीजीआई से लेकर आ गए थे। आरोप है कि बीती 29 अप्रैल को अटायल गांव में हुए झगड़े के मामले में कुछ लोग भाई देविंद्र को अपने साथ लेकर चले गए थे। दोपहर बाद मोबाइल पर देविंद्र से बात हुई। मगर इसके बाद देविंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। बाद में साथ लेकर गए लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि देविंद्र पीजीआई में भर्ती है। परिजन पीज्रीआइ पहुंचे। जहां पर बताया गया कि देविंद्र की मौत कई घंटे पहले हो चुकी है। जहरीला पदार्थ देकर छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक वकील देवेंद्र के बड़े भाई विजय कौशिक की शिकायत पर पुलिस ने गिझी निवासी बिट्टू उर्फ हरिप्रसाद, सवीन, प्रवीण उर्फ नीटू निवासी अटायल, शंकर निवासी खेड़ी सांपला, रणधीर देशवाल और सुरेश राठी निवासी भापड़ोदा के मामला दर्ज किया गया है। सांपला एसएचओ प्रवीण मलिक का कहना है कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। छह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें