फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट की मुख्य खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई की महिला एजेंट के साथ सेक्स चैट के चस्के ने गौरव को बनाया पाकिस्तानी जासूस
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी बोला- अमिता आहलुवालिया के साथ करता था वीडियो सेक्स चैट
पुलिस ने खंगाले गौरव के बैंक खाते, दोनों खातों में मिला जीरो बैलेंस
गिरफ्तारी के दूसरे दिन परिवार को कोई सदस्य नहीं पहुुंचा गौरव से मिलने
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
देश के सैन्य ठिकानों की गोपनीय जानकारी आईएसआई को देने वाले गौरव को सेक्स चैट के चस्के ने पाकिस्तानी जासूस बना दिया। रिमांड अवधि में आरोपी ने खुलासा कि वह आईएसआई एजेंट अमिता के साथ दिन में करीब चार से पांच बार सेक्स चैट करता था। धीरे धीरे सेक्स चैट गौरव की लत बन गई। इसी तरह के हनीट्रेप में फंसने के बाद गौरव पाकिस्तान का जासूस बन गया। जांच में पता चला कि आईएसआई की महिला एजेंट के द्वारा हनीट्रेप के माध्यम से देश के युवाओं को फंसाकर उनसे सेना की गोपनीय जानकारी ली जा रही है।
मामले में गठित एसआईटी के सदस्य और सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी गौरव से हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में गौरव ने खुलासा किया कि उसे आईएसआई की एजेंट अमिता ने सेक्स चैट करके अपने हनीट्रेप में फंसाया। इसके बाद शादी करने और दुबई बसने का लालच देकर सेना की खुफिया जानकारी मांगी थी। आरोपी के फेसबुक मैसेंजर में भी दिन में कई बार वीडियो कॉल का रिकार्ड दर्ज है। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल गौरव के ईमेल आईडी, फेसबुक, व्हाट्सअप की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


गौरव ने 15 दिन पहले खुलवाया था दूसरा बैंक खाता, दोनों में जीरो बैलेंस
एसआईटी ने मंगलवार को गौरव के बैंक खातों की डिटेल जुटाई। जांच में पता चला कि गौरव के दो बैंक खाते हैं। इनमें से एक खाता गौरव ने करीब 15 दिन पहले गन्नौर के इंडियन बैंक में खुलवाया था। इसके अलावा उसका पहला बैंक खाता काफी समय से निष्क्रिय है। पुलिस को गौरव के दोनों बैंक खातों का बैलेंस जीरो मिला है। पुलिस को आशंका थी कि आईएसआई ने गौरव के खाते में रुपये जमा करवाए है। इस कारण खातों को खंगाला गया था।

सेना ने पुलिस और इंटेलीजेंस विभाग से इनपुट लेकर शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना ने भी गौरव की गतिविधियों के बारे में पुलिस और इंटेलीजेंस टीम से इनपुट लिया है। पुलिस की तरफ सेना को गौरव के बैंक खाते, फेसबुक, व्हाट्सअप, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी मुहैया करवा दी गई है। सेना ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। गौरव के बारे में सेना के मेरठ, अंबाला, हिसार और दिल्ली कैंप को जानकारी भेज दी गई है।

दो ईमेल खाते चला रहा था गौरव, रविवार 4.28 बजे बंद हो गया व्हाट्सअप
पूछताछ में गौरव ने पुलिस को बताया कि वह दो ईमेल खाते चला रहा था। पुलिस ने उससे दोनों खातों का पासवर्ड लेकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही जांच में पता चला कि गौरव का व्हाट्सअप अकाउंट रविवार शाम 4 बजकर 28 मिनट पर बंद हो गया था। गौरव ने 8 अप्रैल को ही दूसरा मोबाइल नंबर लिया था। इसके बारे में उसने अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर भी लिखा है। पुलिस गौरव के मोबाइल की डिटेल जुटाने में लगी हुई है। मोबाइल को लैब में भेजा गया है। आरोपी दो मोबाइल नंबर प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन


पंजाब से पकड़े एजेंट ने दुबई में की थी आईएसआई के अधिकारी से बैठक
पंजाब के अमृतसर से पकड़े गये एजेंट रवि ने आईएसआई के अधिकारियों ने दुबई में बैठक की थी। आईएसआई की तरफ से उसके बैंक खाते में कुछ रुपये भी जमा किये गये थे। बता दें कि आरोपी रवि की निशानदेही पर ही पुलिस ने गौरव को दबोचा था। आईएसआई एजेंट अमिता आहलुवालिया रवि से भी लगातार बात कर रही थी। आईएसआई की तरफ से उसे भी जल्द ही दुबई बुलाया जाने वाला था। हालांकि इससे पहले अमिता ने उससे सेना की महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी मांगी थी।
ये मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रयोग कर रहा था गौरव
मोबाइल नंबर- 8168016477 यह मोबाइल नंबर गौरव के व्हाट्सअप और फेसबुक पर है। इसके अलावा उसके पास दूसरा मोबाइल नंबर 9050794989 था।
ईमेल आईडी- द्दशह्वह्म्ड्ड1द्मह्वद्वड्डह्म्1031ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व द्दशह्वह्म्ड्ड1द्मह्वद्वड्डह्म्श्चड्डठ्ठस्रद्बह्ल88ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें